भारत की हृदय स्थली मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल
भारत वर्ष की हृदय स्थली मध्यप्रदेश राज्य के हृदय स्थल भोपाल जिले का गठन वर्ष 1972 में हुआ । प्रदेश की राजधानी भोपाल से लगी सीमाओं में स्थित सीहोर, राजगढ़, रायसेन एवं विदिशा जिले हैं । भोपाल जिले ने अनेकता में एकता की परिकल्पना को साकार किया है । यहॉं सभी धर्म एवं सम्प्रदाय के लोग आपसी सद्भावना एवं भाईचारे से रहते हैं । जिले में ग्रामीण एवं नगरीय संस्कृति के प्रमुख केन्द्र भारत भवन, मानव संग्रहालय, संस्कृति भवन, स्वराज भवन एवं रवीन्द्र सांस्कृतिक भवन आदि हैं । वन्यप्राणियों के संरक्षण हेतु वन विहार भी विकसित किया गया है, जिसमें विभिन्न प्रजातियों के दुर्लभ वन्य प्राणी हैं । झीलों एवं पहाड़ियों से घिरा यह जिला अपनी प्राकृतिक छटा के लिए प्रसिद्ध है । देश की भव्य औद्योगिक इकाइयों में से एक भारत हैवी इलेक्ट्रीकल्स भोपाल ने जिले को गौरव प्रदान किया है । Read More
जिले का प्रशासनिक मुख्यालय भोपाल में है । प्रशासन की सुविधा हेतु जिले को 02 तहसीलों तथा हुजूर, एवं बैरसिया में विभक्त किया गया है । त्रि-स्तरीय पंचायत राज व्यवस्था के अन्तर्गत 01 जिला पंचायत, 02 जनपद पंचायत एवं 195 ग्राम पंचायतें तथा 491 ग्रामसभाएं है । जिलें में कुल ग्रामों की संख्या 526 हैं, जिनमें से 462 आबाद ग्राम एवॅ 29 ग्राम वीरान हैं । इनमें से 492 राजस्व ग्राम हैं तथा 05 वनग्राम हैं । जिले में दो विकासखंड फन्दा एवं बैरसिया हैं ।
भोपाल जिले में कुल 07 विधानसभा क्षेत्र यथा बैरसिया, भोपाल उत्तर, भोपाल दक्षिणपश्चिम,भोपाल मध्य,हुजुर, नरेला,एवं गोविन्दपुरा हैं, ये भोपाल संसदीय क्षैत्र के अन्तर्गत आते हैं । जिले में 35 पुलिस थाना एवं 31 पुलिस चौकी हैं । More

Since its inception in 1993, District Informatics Centre, Bhopal always proved an important asset for the District Administration. Providing support services in design development and implementations of various MIS applications and databases. It is Coordinating the District Administration for a better ICT setup. It’s a Hub of the IT in the District. NIC District Centre giving the training to the user dept also to make them self sufficient to operate computers and do their work smoothly. It is very important to mention here during elections DIC has played a big vital role for the whole election process. Read more
Latest information uploads available here for the District Bhopal.
