भारत वर्ष की हृदय स्थली मध्यप्रदेश राज्य के हृदय स्थल भोपाल जिले का गठन वर्ष 1972 में हुआ ।भोपाल भारतीय राज्य मध्य प्रदेश का एक जिला है। जिले का मुख्यालय भोपाल है जो राज्य की राजधानी भी है। भोपाल जिले के उत्तर में गुना जिला, उत्तर-पूर्भ में विदिशा जिला, पूरब व दक्षिण-पूर्व में रायसेन जिला, दक्षिण व दक्षिण-पश्चिम में सिहोर जिला तथा उत्तर-पश्चिम में राजगढ़ जिला स्थित है। भोपाल शहर जिले के दक्षिणी भाग में स्थित है। यह जिला भोपाल मण्डल के अन्दर आता है।भोपाल जिले ने अनेकता में एकता की परिकल्पना को साकार किया है । यहॉं सभी धर्म एवं सम्प्रदाय के लोग आपसी सद्भावना एवं भाईचारे से रहते हैं।जिले में ग्रामीण एवं नगरीय संस्कृति के प्रमुख केन्द्र भारत भवन, मानव संग्रहालय, संस्कृति भवन, स्वराज भवन एवं रवीन्द्र सांस्कृतिक भवन आदि हैं ।
ताज़ा खबर
सार्वजनिक उपयोगिता
जिला एक नज़र में
-
Area:2,772 Sq. Km.
-
Population:23,68,145
-
Language: Hindi, Urdu
-
Village: Tehsil: janpad: 614, 3, 2
भोपाल शहर नक्शा
नया क्या है?
- पश्चिम भोपाल बायपास मार्ग निर्माण हेतु तहसील हुजूर के 05 ग्रामों दुबड़ी, फंदाकलां, झागरिया खुर्द, मूडला, टीलाखेड़ी में धारा 21 के तहत सार्वजनिक सूचना जारी।
- नवीन औद्योगिक क्षेत्र सतगढ़ी हेतु तहसील कोलार के 03 ग्रामों में धारा 7 के तहत विशेषज्ञ समूह हेतु दल गठन आदेश जारी।
- भोपाल विदिशा राज्य मार्ग फोरलेन निर्माण हेतु तहसीलए हुजूर के 05 ग्रामों में धारा 4 के तहत सामाजिक समाघात अध्ययन हेतु दल गठन आदेश जारी।